विज्ञान युग का सच्चा ईश्वर!
---------------------------
अगर आप , या आपके घर का
कोई भी छोटा या बड़ा सदस्य
आंशिक या पूरी तरह से
हो जाये /गया हो लकवाग्रस्त
अगर आप .... करते हैं संवाद
स्पीच डिवाइस प्रणाली से
अगर जवाब दे दिया है
शरीर की अनेक इन्द्रियों ने
फिर भी सक्रिय है आपकी
मेधा और जीवन की चाह
चाहे शरीर हो गलित- गात्र
अगर समझ लिया हो आपको
पत्नी या परिजनों ने (अफ़सोस!)
अनकहे -अपने जीवन का बोझ
तब इस विज्ञान युग में
अगर घर में हो देवालय
वहां निहायत जरूरी है चित्र
सिर्फ स्टीफन हॉकिंग का
इसलिए क्योकि वही है
विज्ञान युग का सच्चा -ईश्वर !
( हालांकि विज्ञान युग के ईश्वरों की फेहरिस्त काफी लम्बी है !)

1 comments:
अगर घर में हो देवालय
वहां निहायत जरूरी है चित्र
सिर्फ स्टीफन हॉकिंग का
इसलिए क्योकि वही है
विज्ञान युग का सच्चा -ईश्वर !
बिलकुल सही बात ..
यहाँ तो जरा सी बीमारी में अपने घरवाले तक कन्नी काट लेते हैं, बेसहारा छोड़ देते हैं।
बहुत अच्छी प्रेरक रचना
आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं
Post a Comment